- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने वर्चुअली किया पुरस्कृत
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के तीन दिव्यांग खिलाड़ियों पैरा ओलंपियन जगसीर सिंह, मदनलाल और रेखा के अलावा विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति के रूप में सुनील सामरिया को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।