लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष पंकज धनकड़ का शुक्रवार को जंक्शन कार्यालय में स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी की अगुवाई में यूनियन सदस्यों द्वारा पंकज धनकड़ का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। यूनियन सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पंकज धनकड़ ने बताया कि शराब व्यवसायियों को बर्बाद करने के लिए सरकार व आबकारी विभाग द्वारा लागू की गई दोगली नीतियों के विरोध हनुमानगढ़ जिले से सुलगी चिंगारी आज पूरे प्रदेश में भयंकर आग का रूप धारण कर चुकी है जिसे देखते हुए कल रात्रि आबकारी विभाग द्वारा अनुज्ञाधारियों को मजबूरन छूट देने की स्वीकृति जारी की गई है। धनकड़ ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के अनुघाधारी प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने प्रदेश भर के अनुज्ञाधारियों को संघर्ष का रास्ता दिखाकर बर्बाद होने से बचा लिया।