Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

460 कार्मिकों ने नहीं दी राशि, वेतन से होगी कटौती

बीकानेर.
सरकारी नौकरी के बावजूद गरीबों के नाम राशन उठाने वाले 460 कार्मिकों ने अभी तक सरकारी कोष में राशि जमा नहीं करवाई है।

जबकि इन्हें दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अब संबंधित कार्मिकों और अधिकारियों के वेतन से राशन की कीमत वसूली जाएगी। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि जिले में पदस्थापित अथवा निवास करने वाले विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने गेहूं, चीनी, चना दाल, आदि अवैध तरीके से उठाव किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-दो नोटिस भी दिए जा चुके हैं। महला ने बताया कि जिले में 460 कार्मिकों-अधिकारियों ने अभी तक सरकारी राशन की कीमत राजकोष में जमा नहीं करवाई है।

संबंधित से बाजार मूल्य 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि 60 सरकारी कार्मिकों के कार्यालयध्यक्षों को उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थापित इन सरकारी कार्मिकों द्वारा उठाए गए राशन की गणना इनकी नियुक्ति तिथि से करते हुए वसूली अथवा कटौती इनके वेतन से करते हुए राशि बजट में हस्तांतरित करने के लिए लिखा है। साथ ही कटौती पत्रक मय टीवी नंबर जिला रसद अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *