Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 घंटे में 40 एमएम बारिश, अजमेर रोड 200 फीट पर 1-2KM लंबा जाम; करतारपुरा की रपट पर पानी ओवरफ्लो होने से यातायात थमा

जयपुर

जयपुर में सोमवार सुबह 5 बजे से 10 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। 5 घंटे में करीब 40MM पानी गिरा। एमआई रोड से लेकर अजमेर रोड 200 फीट बाइपास तक पानी भर गया। शहर के सीकर बाइपास, ब्रह्मपुरी, जलमहल रोड, चांदी की टकसाल समेत चारदीवारी के बाजारों में डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इसने नगर निगम और जेडीए के दावों की पोल खोल दी।

अजमेर रोड हीरापुरा पावर हाउस से वैशाली नगर चूंगी तक बारिश का पानी भर गया। इससे 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हीरापुरा के पास 200 फीट पुलिया, भांकरोटा पुलिया के नीचे घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इस कारण कई वाहन बीच में ही फंस गए। सुबह जब लोग घरों से दफ्तर के लिए निकले तो उन्हें यातायात जाम और रोड पर भरे पानी से परेशानी उठानी पड़ी। फोटोज में देखिए जयपुर में बारिश के बाद की स्थिति।

करतापुरा पुलिया पर पानी ओवरफ्लो, यातायात बंद

हर बार की तरह इस बार भी करतापुरा नाले पर बनी रपट (पुलिया) पर पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा। इस मार्ग पर यातायात संचालन बंद हो गया। करीब 4 साल पहले इसी नाले पर आयुष गर्ग नाम का युवक अपनी कार सहित बह गया था। साल 2020 में भी एक युवती यहां से कार निकालने के दौरान फंस गई थी, लेकिन उसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *