नई दिल्ली
हाल ही में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। रिचार्ज के दामों हुई बढ़ोत्तरी का बुरा असर टेलीकॉम सेवाओं का लाभ उठाने वाले ग्राहकों पर पड़ रहा है। उन्हें अब इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसों को खर्च करना पड़ रहा है। इसी वजह से कई ग्राहक दूसरे रिचार्ज प्लान्स के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिनमें उन्हें कम कीमत में ढेरों बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट के साथ लंबे समय की वैलिडिटी का फायदा मिले। इसी कड़ी में आज हम बीएसएनएल के एक ऐसे खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी कुल 180 दिनों की है।