नई दिल्ली
Toyota Hilux (टोयोटा हिलक्स) को आधिकारिक तौर पर 20 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में 2022 Camry Hybrid (2022 केमरी हाइब्रिड) की लॉन्चिंग के बाद Toyota Hilux टोयोटा की तरफ से साल की दूसरी लॉन्च होगी। दोनों मॉडल संभवतः एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। हालांकि Hilux कंपनी की तरफ से काफी बड़ा जुआ साबित हो सकता है। क्योंकि यह पिकअप ट्रक एक ऐसे सेगमेंट में कॉम्पीटिशन में उतर रहा है, जो लगभग न के बराबर मौजूद है। इसलिए कंपनी इस वाहन के जरिए खरीदारों के एक खास समूह को लुभाएगी।