जयपुर
राजस्थान में कोरोना 11 गुना और एक्टिव केस 8 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 1 जनवरी को 1247 एक्टिव केस थे,जो अब 10287 पर पहुंच चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जयपुर में प्रदेश के 56% एक्टिव मरीज है। राजधानी में सबसे ज्यादा 5776 एक्टिव केस है। जयपुर के बाद प्रदेश जोधपुर दूसरा ऐसा शहर है,जहां एक्टिव मरीज एक हजार के पार है। राज्य में केवल जालोर जिले में जीरो एक्टिव केस है।