Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

9 करोड़ का नशे का सामान जलाया:पहली बार सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में नष्ट हो रही ब्राउन शुगर, गांजा, चरस और डोडा, 18 थानों की पुलिस ने 91 अलग-अलग मामलों में जब्त किया था माल

उदयपुर

उदयपुर में बुधवार को पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे का सामान नष्ट किया। नशे का ये सामान 18 थानों में अलग-अलग 91 कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। इसमें 26,820 किलो डोडा-पोस्त, 17 किलो गांजा और 16.2 ग्राम ब्राउन शुगर नष्ट की गई। पहली बार इस पूरे सामान को उदयपुर के डबोक स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। इस सामान की कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

SSP अनंत कुमार ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत पकड़े गए माल को जल्द से जल्द से नष्ट करने की कोशिश है। आम तौर पर पहले किसी खुले जंगल में यह प्रकिया की जाती रही थी, मगर पहली बार पुलिस ने समय और ईधन बचाने के लिए डबोक सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन से बात की। फैक्ट्री के बड़े बॉयलर में आसानी से माल नष्ट किया जा रहा है। कई थानों ने बड़ी मात्रा में माल हटने से राहत महसूस की है। थानों में जगह भी खाली हुई है। SP डॉ राजीव पचार के निर्देश पर ASP मुख्यालय अनंत कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रकिया की जा रही है।

पुलिस की मौजूदगी में माल नष्ट करवाया गया।

पुलिस की मौजूदगी में माल नष्ट करवाया गया।

SSP ने बताया कि अधिकांश माल उदयपुर ग्रामीण के 18 थानों के 91 मामलों में पकड़ा गया था। इसमें 26,820 किलो डोड़ा-चूरा, 71 किलो गांजा, 16.2 ग्राम ब्राउन शुगर और कुछ चरस शामिल है। नष्ट किए गए माल में सबसे ज्यादा गोगुंदा थाने के 36 प्रकरण हैं। करीब 4 महीने पहले भी NDPS​​​​​​​ एक्ट में जब्त 14 हजार किलो माल नष्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *