Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

9 कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनावों में ऑब्जर्वर बनाया, 70 में से 32 सीटों का जिम्मा

जयपुर

फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजस्थान के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के 8 कांग्रेस विधायकों सहित 9 नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिला ऑब्जर्वर बनाया है। 26 में से 9 जिलों के जिला ऑब्जर्वर राजस्थान के नेताओं को बनाया है।

जिला ऑब्जर्वर बनाए गए 9 नेताओं को उत्तराखंड की 70 में से 32 सीटों की जिम्मेदारी दी है। इस हिसाब से करीब आधी सीटों की जिम्मेदारी राजस्थान के विधायकों और नेताओं के जिम्मे रहेगी। दो मंत्रियों को लोकसभा ऑब्जर्वर बनाया है। इस तरह कुल 11 नेताओं को उत्तराखंड में जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, इंद्राज गुर्जर, कृष्णा पूनिया, वेदप्रकाश सोलंकी, इंदिरा मीणा, चेतन डूडी, रफीक खान और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को विधानसभा चुनावों में जिला ऑब्जर्वर बनाया है। राज्य मंत्री भजनलाल जाटव और राजेंद्र यादव को लोकसभा चुनावों के लिए ऑब्जर्वर बनाकर दो लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *