Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नेहा कक्कड़ की उदयपुर में पहली मैरिज एनिवर्सरी

उदयपुर

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने उदयपुर में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। दोनों फिलहाल उदयपुर में ही मौजूद हैं। पिछोला झील के बीचों-बीच स्पेशल गणगौर बोट पर सालगिरह मनाई। दोनों की शादी पिछले साल ही 24 अक्टूबर को हुई थी। ऐसे में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए नेहा कक्कड़ ने झीलों की नगरी उदयपुर को चुना।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का मेवाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया। साथ ही मेवाड़ी मेहमानवाजी से उन्हें रुबरू कराया गया। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा का जन्मदिन उदयपुर में ही मनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *