Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कद्दू और लौकी सिर्फ 2-3 रुपए किलो लेकिन खरीददार नहीं:बंपर आवक और कमजोर मानसून से मुहाना मंडी  में गिरे थाक भाव, इस सीजन में अब तक के सबसे कम दाम, बाहर फेंकनी पड़ रही है

जयपुर

मानसून में सब्ज़ियों के थोक भाव में हर साल तेज़ी रहती है, लेकिन इस बार सब्जियों के भाव गिर गए हैं। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी मुहाना फल सब्जी मण्डी में सब्जियों की बम्पर आवक हो रही है। लेकिन खरीददार नहीं मिल रहे हैं। हालात ये हैं कि कद्दू 2 से 3 रुपये किलो, लौकी भी 2 से 3 रुपये किलो के भाव पर आ गई है। पालक 5 से 8 रुपए, भिंडी 4 से 6 रुपए, टमाटर 10 से 12 रुपए किलो भाव पर आ गए है। इसके बाद भी खरीददार नहीं मिल रहे हैं। ग्राहकी सुस्त पड़ी है। इससे मण्डी के व्यापारी और किसान दोनों चिंतित है। यहां के व्यापारियों का कहना है कि मानसून कमजोर होने के कारण सब्जियों की बिक्री भी कम हो रही है। इस बार सब्ज़ियों के भावों में तेज़ी देखने को नहीं मिल रही।

मुहाना मण्डी में सब्जियों की बिक्री का नजारा

मुहाना मण्डी में सब्जियों की बिक्री का नजारा

सब्जीआज के भावपहले के भाव
कद्दू2 से 312-15
लौकी2 से 310-15
पालक5 से 812-15
भिन्डी4 से 620-25
खीरा8 से 1018-20
टमाटर10 से 1222-24
मिर्च10 से 1320-22
बैंगन10 से 1218-20
पत्ता गोभी10 से 1220-22
धनिया10 से 1530-32
शिमला मिर्च18 से 2032-34
फूलगोभी30 से 3540-42
अदरक50 से 5264-66
मिर्ची की बढ़ी हुई आवक

मिर्ची की बढ़ी हुई आवक

मण्डी व्यापारियों के मुताबिक़ सब्जियों की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट का मुख्य कारण है कि इस बार मानसून कमजोर होने से सब्ज़ियों की बिक्री घट गई है। टमाटर, खीरा, नींबू, मिर्च, लौकी की बम्पर आवक हो रही है। मुहाना मण्डी में सब्ज़ियों की अच्छी आवक हो रही है । यहां राजस्थान ही नहीं कई दूसरे राज्यों से भी सब्जियां आती हैं।

टमाटर का बम्पर स्टॉक

टमाटर का बम्पर स्टॉक

कई राज्यों से मुहाना मण्डी में आ रही हैं सब्जियां

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ,मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि मण्डी में सब्ज़ियां दूसरे राज्यों से भी आ रही हैं। टमाटर औरंगाबाद और नासिक से आ रहा है। अदरक बेंगलुरू से आ रही है। मिर्च मध्यप्रदेश से आ रही है।

मुहाना मण्डी में सब्जियों की कमजोर ग्राहकी

मुहाना मण्डी में सब्जियों की कमजोर ग्राहकी

धनिया राजस्थान के उदयपुर और मध्यप्रदेश से आ रहा है। पालक मुहाना मंडी के आस-पास के क्षेत्रों से आ रहा है। पत्तागोभी पटना से, फूलगोभी जयपुर के पास पावटा और एमपी के इंदौर से आ रही है। लौकी उत्तरप्रदेश से मुहाना मंडी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *