Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पति का बचाव:जावेद अख्तर के बचाव में उतरीं शाबाना आजमी, ट्रोलर्स को दी ‘चिल’ करने की सलाह; बोलीं-शशि थरूर अच्छे दोस्त हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने पति और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का एक बार फिर बचाव करती दिख रहीं हैं। जावेद ने हाल ही में कांग्रेस लीडर शशि थरूर पर सटायर किया था। जिसके बाद जावेद को जमकर ट्रोल करना शूरू कर दिया गया था। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अब शाबाना ने उन्हें चिल करने को कहा है।

सोमवार को सासंद शशि ने एक प्रोग्राम में किशोर कुमार का गाया हुआ गाना एक ‘अजनबी हसीना’ को गाते हुए खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो देख जावेद ने शशि के हिंदी शब्दों के उच्चारण पर मजाक उड़ाया था।

ट्रोलर्स को दिया जवाब
शशि के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए शबाना ने ट्वीट किया, ‘शशि! यह प्यारा है।” फिर एक फॉलो-अप पोस्ट में उन्होने लिखा, “ट्रोलर्स आप सब चिल करिए। शशि थरूर अच्छे दोस्त हैं और जावेद का कमेंट बस मजाक था!”

कल्चर ईवनिंग में गाया गाना
शशि ने खुद का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी पर पर्लियामेंट स्टैडिंग कमेटी का दूरदर्शन श्रीनगर के लिए प्रोग्राम था। इसकी कल्चर ईवनिंग में मुझे गाने के लिए बोला गया। यह बिल्कुल शौकिया है बिना किसी रिहर्सल के।

पहले भी कर चुकी हैं बचाव
यह पहली बार नहीं है जब शबाना जावेद के बचाव में आई हैं। पिछले साल, जब एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि वह रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड 2020 के विजेता नहीं थे, उनको केवल नॉमिनेट किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने इसे ‘फूलिश क्लेम’ कहा था।

शाबाना के प्रोजेक्टस
शाबाना को हाल ही में हॉटस्टार हिस्टोरिकल फिक्शन वेब सीरिज ‘द एम्पायर’ में देखा गया है, जो मुगल साम्राज्य पर बेस्ड है। इस शो में कुणाल कपूर, दृष्टि धामी, डिनो मोरिया और राहुल देव भी हैं। उनकी ‘शीर कोरमा’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर दिखेंगी। यह कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई है, लेकिन अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है। इस फिल्म को फराज आरिफ अंसारी ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *