Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर महापौर-आयुक्त आमने-सामने

बीकानेर. नगर निगम में आयुक्त और महापौर के बीच मनमुटाव रहने की परम्परा बनी हुई है। अब निगम स्वास्थ्य अधिकारी को लेकर आयुक्त और महापौर में आमने-सामने होने की स्थितियां बन गई है। आयुक्त ने स्वायत शासन विभाग के निदेशक के आदेश की पालना में जिस कर्मचारी को स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपा है, उसे महापौर नियमों का हवाला देकर मानने को तैयार नहीं है। महापौर ने शुक्रवार को यूओ नोट जारी कर अशोक कुमार व्यास के स्थान पर सहायक अभियन्ता मुकेश कुमार को निगम स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपने के आदेश दिए है। स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर आयुक्त और महापौर में चल रही रस्सा कस्सी निगम में चर्चा का विषय बन गई है।

आयुक्त असमंजस में

निगम स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर चल रही रस्सा-कस्सी से निगम आयुक्त पंकज शर्मा असमंजस में है। आयुक्त के पास स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर अब दो आदेश हो गए है। एक आदेश डीएलबी निदेशक का है, जबकि दूसरा आदेश यूओ नोट के रूप में महापौर का है। एक पद के लिए दो आदेश से आयुक्त किसका आदेश माने व किसका नहीं, इसको लेकर विचित्र स्थिति बन गई है। इस मामले को लेकर अब डीएलबी से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *