Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जीवन के खेल में शिकार व शिकारी…

बीकानेर. लम्बे इंतजार के बाद रेगिस्तान में झमाझम बारिश से इंसान के साथ जीव-जंतु भी गर्मी से राहत महसूस कर रहे है। बरसात के बाद सुहाने मौसम से जोड़बीड़ रिजर्व क्षेत्र में पक्षियों और सरीसूपों के अद्भूत नजारें दिखने लगे है। रिजर्व क्षेत्र में सुहाने मौसम में मानीटर लीजार्ड (पाटा गो) एक पेड़ की ऊंची शाखा पर चढ़ गई। मौसम के आनंद में विभोर सरीसृप प्रजाति की बड़ी छिपकली मानीटर लीजार्ड को यह ध्यान ही नहीं रहा कि शाखा पर एक शिकारी गिद्ध इंजीप्शन वल्चर भी बैठा है। जीवन के खेल में शिकारी और शिकार का आमना-सामना हुआ। इस अद्भूत नजारे को मंगलवार सुबह मुम्बई से आए जीव व पक्षी प्रेमी कैप्टन एन्ड्रयू ऑनसिस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।


बीकानेर बर्ड क्लब के सचिव डॉ. जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि मानीटर लीजार्ड जमीन पर रहती है। पेड़ की ऊंची शाखा पर दिखना विचित्र है। यह बड़ी छिपकली करीब एक घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बिना हिले-डूले लकड़ी की तरह रही। एेसा कर ऊंची शाखा पर बैठे शिकारी पक्षी को यह चकमा दे गई कि वह कोई निर्जीव है। जब शिकारी पक्षी उड़ गया तब यह लीजार्ड नीचे उतरा।

सात प्रजाति मिलती है जोड़बीड़ में
डॉ. सोलंकी के अनुसार जोड़बीड़ में सात प्रकार की छिपकली प्रजाति मिलती है। साथ ही कई प्रकार के सर्प मिलते है। विदेशी पक्षी भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। मंगलवार सुबह सुहाने मौसम में सांडा, गोयरा, सांप, डेजर्ट मानीटर, इंडियन मानीटर लीजर्ट आदि विचरण करते दिखे। रेगिस्तानी छोटी छिपकली सिंध गिको, रंगीन छिपकली ब्रिलियंट अगामा, गार्डन लीजर्ड, स्पाइनी टेल लीजर्ट (सांडा) नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *