Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केशव फायनांस सर्विसेज का नए भवन में शुभारम्भ

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केशव फायनांस सर्विसेज के दो वर्ष पूर्ण होने पर नई इमारत दुर्गा मार्किट गुप्ता हॉस्पिटल के पास शुभारम्भ गत दिवस किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के सेल्स मैनेजर विक्रम वर्मा, डबलीबास पैमा चेना भाम्भूवाली ढाणी के पूर्व सरपंच बालचंद ज्याणी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स के मैनेजर राजेन्द्र राजपूत, रामलाल ज्याणी, श्योनारायण ज्याणी, राकेश कस्वां व वार्ड पंच लक्ष्मण सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर कंपनी के कर्मचारी जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया, उन्हें बालचंद ज्याणी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। कम्पनी के प्रबन्धक सुनील सुथार ने बताया कि कम्पनी बैंकों व ग्राहकों के बीच पर्सनल लोन, व्यवसाय लोन, होम लोन व वाहन लोन के साथ-साथ बीमा छेत्र में सर्विस प्रदाता का कार्य पिछले दो वर्षों से सफलता पूर्वक करती आ रही है। इस मौके पर स्टाफ अनिल सुथार, विजय सुथार, संदीप सुथार, आकाश सुथार, रजनी, कांता, खुशबू, नितिन महायच, विकाश सुथार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *