Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के आर्थिक विकास की धुरी हे पर्यटन उद्योग – राजीव अरोड़ा

श्रीगंगानगर।फ़ैडरेशन आफ़ राजस्थान ऐक्सपोर्टस के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने इवेंट मैनेजर्स की संस्था फोरेम,फेडरेशन ऑफ इवेंट मैनेजर्स के सातवें संस्करण में राजस्थान में वेडिंग ट्यूरिज्म के भविष्य पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये कहा कि राजस्थान में विवाह पर्यटन के असाधारण स्थान जयपुर,उदयपुर,पुष्कर,जैसलमेर हैं।यहाँ की विरासत संस्कृति व रंग पूरी दुनिया के पयर्टकों को आकर्षित करती है। पर्यटन उद्योग राजस्थान के आर्थिक विकास की धुरी है। इससे लाखों लोगों का रोज़गार मिलता है।व्यापार बढ़ता है। जब अतिथि राजस्थान में आता है, वह खूबसूरत यादें लेकर वापस जाता है।भविष्य में सुरक्षा, हाईजिन, वेल्यू फ़ॉर मनी को ध्यान में रखकर पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बधाई की पात्र है। कोरोना मैनेजमेंट सरकार ने बड़े कुशल तरीके से किया किया। अब 200 लोगों को विवाह व इवेंट में शामिल होने की स्वीकृति दी है।आने वाले समय में राजस्थान पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभारेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *