Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आईजीएनपी के रेगुलेशन की मांग को लेकर 22 सितंबर को अनूपगढ़ में किसानों की महापंचायत, गांवों में जनसंपर्क

हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर बीकानेर जिलों में पडते इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के प्रथम चरण की नहरों का रेगुलेशन बनाने की मांग को लेकर 22 सितम्बर को अनूपगढ़ में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर किसान नेताओं द्वारा गांव गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क अभियान बड़ी सघनता से चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य श्योपत राम और किसान नेता पृथ्वीराज बुडानिया ने आईजीएनपी के प्रथम चरण के गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की। गांवों में सभाएं करते हुए श्योपत मेघवाल ने कहा कि आईजीएनपी में सिंचाई पानी को लेकर प्रथम चरण का 7 माह से रेगुलेशन जारी नहीं किया। नतीज़न जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सहित सभी अभियंता और अधिकारी पानी की बन्दरबांट करके किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा बिना संघर्ष के किसानों के खेतों को बचाया नहीं जा सकता है। उपलब्ध पानी के आधार पर किसानों को खुद रेगुलेशन जारी करवाकर प्रथम चरण को बचाने का फैसला करना होगा।किसान सभा के पृथ्वीराज बुडानिया ने आह्वान किया कि पौंग डेम में पर्याप्त पानी होने के बावजूद प्रथम चरण को उसके हिस्से के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।गांवों में किसान नेताओं के प्रचार अभियान में तेजासिह बराड़, मंगलसिंह, बलजिंद्र गिल, अजय बिश्नोई, अंकुश सोलंकी, मनीष कांटीवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *