Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीडब्ल्यूसी टीम व एएसपी पहुंचे अस्पताल, पीड़ित बालक के लिए बयान

  • समिति अध्यक्ष बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई, नहीं करती जाएगी कोई कोताही
  • अपहरण के बाद 15 वर्षीय बालक को अमानवीय यातनाएं देने का मामला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भादरा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय बालक का अपहरण कर अमानवीय यातनाएं देने के मामले को लेकर बाल कल्याण समिति व पुलिस गंभीर हो गई है। मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार को बाल कल्याण समिति की टीम अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के साथ टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंची तथा भर्ती बालक व डॉक्टरों से बात की। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने भी अस्पताल पहुंच बालक के बयान दर्ज किए। बाल कल्याण समिति की टीम व पुलिस ने परिजनों को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति जितेन्द्र गोयल ने कहा कि यह मामला समिति के संज्ञान में है। इसमें कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगा था। इस संबंध में उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से बात की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस को जिला अस्पताल भेजा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बाल कल्याण समिति के साथ पुलिस पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। पीड़ित बालक व उसके परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। उम्मीद है शाम तक पुलिस आरोपियों को राउंडअप कर लेगी। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य अनुराधा सहारण, एडवोकेट विजय सिंह चौहान व प्रेमचन्द शर्मा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने भादरा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बेटा 20 सितम्बर को घर पर था। शाम 5 बजे शुभम जांगिड़ पुत्र मुकेश जांगिड़ निवासी भादरा आया और उसके बेटे को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां पहले से जीतू मानस पुत्र मदनलाल महाजन निवासी भादरा मौजूद था। करीब एक घंटे बाद उसके बड़े लड़के के पास शुभम जांगिड़ का फोन आया, उसने कहा कि तेरे भाई को हमने मोती पैलेस के पीछे की तरफ कॉलोनी में बंदी बना रखा है। तुम उसे जिंदा देखना चाहते हो तो तुरंत हमारे पास आ जाओ। इस पर वे मौके पर पहुंचे। शुभम जांगिड़ व जीतू मानस, मोहित सैनी, नदीम जमाला व तीन अन्य लड़कों ने मोती पैलेस के पीछे की तरफ एक फैक्ट्री में उसके बेटे को नग्न कर मिर्च पर लैटा रखा था। उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान व सिगरेट से जलाने के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली हुई थी एवं लोहे की रॉड से चोटें मारी हुई थी। उसके मुंह, हाथ, कमर, पांव एवं शरीर के विभिन्न भागों पर चोटें थीं। वह दर्द से तड़प रहा था। उन्होंने छोड?े की मिन्नतें की तो वह लोग उसे और मारने लगे। इस पर हमने फोन से रिश्तेदारों को सूचना दी। तब आठ-दस लोग आए और उसे छुड़ाया गया। हालत खराब होने के चलते डॉक्टरों ने उसे भादरा से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की जांच भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *