Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बरसात से हुआ नुकसान, इलाकों में भरा पानी

रावतसर (सीमा सन्देश)। मानसून के दौरान कम बरसात से परेशान किसानों की मेहनत पर पिछले दिनों हुई बरसात कहर बरपा दिया। फसल के पकाव पर आई आंधी और बरसात से नरमा, मूंग की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बुदवालिया,सरदारपुरा, थालड़का, ग्राम पंचायत खोडा व 15-16 केडब्ल्यूडी, 99आरडी, कालुसर सहित कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ। भारतीय किसान संघ ग्राम ईकाई अधयक्ष सुनील गोदारा, विनोद पूनियां, कालूराम कड़वासरा, जगदीश पूनियां आदि ने बताया कि पकी पकाई फसलों में नुकसान हो रहा है। मूंग की फसल लगभग गल कर नष्ट हो गई। नरमा की फसल के टिंडे भी गलने शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान के आकलन को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय को अवगत करवाते हुए इसकी भरपाई की मांग कि थी।
दोपहर बाद हुई बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे मेगा हाईवे पर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मटोरिया गैरेज के पास सिनेमा हॉल,बाबा रामदेव मंदिर रोड, नगरपालिका परिसर रोड पर पानी एकत्र हो गया। पालिका चेयरमैन श्यामसुंदर मेघवाल ने बताया कि पानी निकासी के प्रर्याप्त संसाधान है। रात तक पूरे बरसाती पानी की निकासी हो जाएगी। निकासी की व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *