Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वायरल पोस्ट:जब अथिया शेट्‌टी नहीं उठातीं केएल राहुल का वीडियो कॉल, तो ऐसा होता है उनका रिएक्शन; क्रिकेटर ने फोटो शेयर कर बताया

क्रिकेटर केएल राहुल ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फॉलोअर्स से सजेशन मांगा कि उन्हें अपना दिन कैसे बिताना चाहिए। इसपर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक प्यारा सजेशन दिया, जो चाहती थीं कि राहुल उन्हें वीडियो कॉल करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और राहुल पिछले काफी समय से साथ हैं। वह अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई देते हैं, सोशल मीडिया पर मस्ती-मजाक करते हैं और एक साथ वेकेशन पर जाते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

राहुल ने पोस्ट में शेयर की फोटो
अथिया ने लिखा, “यू शुड डेफ्स फेसटाइम मी।” राहुल ने बिल्ली की कॉस्टयूम में एक व्यक्ति के साथ पोज देते हुए कैमरे की तरफ देखते हुए फोटो शेयर की और लिखा, “हमारा चेहरा ऐसा होता है जब आप विडियो कॉल नहीं उठाती हैं।”

IPL खेल रहे हैं राहुल
राहुल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन के लिए संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में हैं। वह पंजाब किंग्स टीम के कप्तान हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 3,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी हैं।

राहुल और अथिया एक साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे
मीडिया सूत्रों के मुताबिक “कपल पिछले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। जाने से पहले, लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट ने सभी खिलाड़ियों से उनके साथ ट्रैवल करने वाले लोगों के नाम मांगे थे। खिलाड़ियों को पत्नियों या पार्टनर के नाम देना थे कि वह साथ यात्रा करेंगे, जिसके लिए केएल राहुल ने अथिया शेट्टी को अपने पार्टनर के रूप में इंट्रोड्यूस किया था।

अथिया का करियर
अथिया, एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं, उन्होंने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी, और अभी तक उनकी अगले किसी प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *