Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जोधपुर पहुंचे रणबीर-आलिया

जोधपुर

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैन्स बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। लंबे अरसे से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। जोधपुर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों यहां शादी के लिए लोकेशन की तलाश में आए हैं। वैसे कल यानी 28 सितंबर को रणबीर का जन्मदिन भी है। ऐसे में दोनों जन्मदिन के बहाने अपनी शादी की लोकेशन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

रणबीर और आलिया रविवार शाम साढ़े चार बजे जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे सीधे जवाई बांध स्थित जवाई रिसॉर्ट पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुए बहुत हैं। दोनों जवाई लेपर्ड एरिया में सफारी कर तेंदुए देखेंगे। शाम को सफारी के बाद दोनों सड़क मार्ग से वापस जोधपुर आएंगे। यहां आने के बाद उनका सीधे मेहरानगढ़ फोर्ट जाने का प्रोग्राम है। यहां से वे उम्मेद भवन जाएंगे। दोनों स्थान पर लोकेशन देखेंगे। अभी यह तय नहीं है कि रणबीर अपना जन्मदिन जोधपुर में मनाएंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *