Friday, June 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रधान का चुनाव हार गई थीं, लोगों ने पति को नोटों की मालाओं से लादा; गिनने बैठे तो हैरान रह गए

जोधपुर

मारवाड़ में चुनाव हार चुकी एक प्रत्याशी के पति को लोगों ने 70 लाख रुपए भेंट किए। आर्थिक रूप से सांत्वना देने के लिए लोगों ने ये राशि दी थी, ताकि हार के बाद चुनाव में खर्च हुई राशि के मलाल को दूर किया जा सके।जनसहयोग का ये अनूठा उदाहरण बुधवार को जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के बारनी खुर्द गांव में देखने को मिला।

प्रधान का चुनाव हार चुकी महिला प्रत्याशी ने लोगों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया। इस सभा में उन्हें सांत्वना देने सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सभी ने हाथों-हाथ जनसहयोग राशि (क्राउड फंडिंग) के तौर पर 71 लाख रुपए जुटाकर चुनाव हार चुकी ब्रह्माकुमारी पारासरिया के प्रत्याशी के पति रामप्रसाद उर्फ बबलू को भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *