Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाह से मुलाकात के बाद अमरिंदर बोले- भाजपा जॉइन नहीं करूंगा, पर अब मैं कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सियासी भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अमरिंदर ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद अमरिंदर के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब अमरिंदर ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

अब एक न्यूज चैनल से बातचीत में अमरिंदर ने खुद ये स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अब तक मैं कांग्रेस में हूं, पर आगे नहीं रहूंगा। मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *