एक कार फूंक डाली, अनेक लोग घायल-पांच गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। स्थानीय सदर बाजार में दो दुकानदारों में रुपयों के लेन-देन के विवाद में राजीनामा करवाने उनके गांव खाट लबाना में कल रात गए व्यापारी नेताओं व एक जनप्रतिनिधि पर हमला कर दिया गया। इन लोगों को जान बचाने के लिए गाड़ियां छोड़कर इधर उधर खेतों में भागना पड़ा। हमलावरों ने इनकी 3 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर पक्ष के लोगों की भी एक बार जल गई। आग बुझाने के लिए श्रीगंगानगर से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। लगभग 6 घंटे चले इस घटनाक्रम को लेकर हिंदूमलकोट थाना में परस्पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो के ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।क्षतिग्रस्त वाहनों को आज पुलिस घटनास्थल से जब तक कर थाने में ले गई। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित डूडेजा, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, अरोडवंश ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा, नगर परिषद में उपसभापति लोकेश मनचंदा पार्षद हेमंत रासरानिया, व्यापारी नेता नीटा सुखीजा आदि विवाद सुलझा ने कल देर शाम को खाट लबाना गए थे।कल रात कई घंटे चले इस घटनाक्रम को लेकर आज दोनों पक्षों के काफी लोग हिंदुमलकोट थाना पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी तनातनी चल रही है। राजीनामा करवाने खाट लबाना गए व्यापारी नेताओं-जनप्रतिनिधि पर हमला, तीन कारें क्षतिग्रस्त