Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जोधपुर में व्यापारी ने पूरे परिवार को मारकर किया सुसाइड

जोधपुर

जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में सूर्या ट्विन टावर के एक फ्लैट में शुक्रवार को 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई। दिल दहलाने वाली इस घटना में परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव नीचे पड़े मिले। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्नी, बेटा व बेटी की हत्या करने के बाद पुरुष ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम जांच में जुटी है।

सूर्या ट्विन टावर निवासी दीनदयाल अरोड़ा (45), उसकी पत्नी 42 साल की सरोज, 13 साल की बेटी हिरल और 7 साल की बेटी तन्वी अपने फ्लैट में मरे मिले। दीनदयाल की घंटाघर सब्जी मंडी के निकट कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को सुबह इनके मकान से बाहर नहीं आने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने 11:30 बजे दीनदयाल के परिवार को आवाज लगाई। एक पड़ोसी ने अंदर का नजारा देखा तो चौंक उठा। अंदर के कमरे में पंखे के हुक से दीनदयाल लटका हुआ था, जबकि दोनों बच्चे व उसकी पत्नी नीचे लेटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *