लखीमपुर। रविवार दोपहर बाद तिकुनिया में हुई भीषण आगजनी और मारपीट के दौरान दो किसानों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। कमिश्नर, एडीजी, अपर मुख्य सचिव कृषि समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तिकुनिया में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लखीमपुर खीरी में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। डीजीपी को भी राज्य सरकार ने लखीमपुर खीरी भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर लखनऊ वापस पहुंच गये हैं। उक्त घटना के कारण डिप्टी सीएम को अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर राजधानी के लिए रवाना होना पड़ा। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)