जयपुर
पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद और कलह में अब ऑब्जर्वर हरीश चौधरी के बाद सीएम अशोक गहलोत की भी एंट्री हो गई है। पंजाब कांग्रेस की कलह के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल जयपुर आ रहे हैं। चन्नी के सम्मान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम निवास पर भोज रखा है। इस भोज में गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्री और प्रमुख कांग्रेस नेताओं को बुलाया है।
पंजाब कांग्रेस के विवाद में अब तक सीएम गहलोत ने केवल सोशल मीडिया पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही सलाह दी थी। इसके अलावा कोई बयान नहीं दिया था। अब चन्नी को बड़ा भोज देकर एक तरह से पंजाब कांग्रेस विवाद में गहलोत की भी एंट्री हो गई है।