Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लखीमपुरखीरी घटना पर सीएम का यूपी सरकार पर हमला

जयपुर

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचले जाने से हुई हिंसा के बाद सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी सरकार ​पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखित बयान जारी कर यूपी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लखीमपुर खीरी जिले में कल जो किसान मारे गए उनके परिवारों से मिलने जा रही थीं।

विपक्षी नेताओं को गैरकानूनी तरीके से रोका जाना लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है। किसान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पहले किसानों पर भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ियां चढ़ाकर उनको बर्बरता से मार दिया गया, फिर विपक्षी नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। प्रियंका जी उन परिवारों के साथ खड़े होने के लिए जा रही थीं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को कल की हिंसा में खोया है। इस कर्तव्य निर्वहन के लिए उनको रोकना पूर्णतया अनुचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *