Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET-2021 रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

जयपुर

REET-2021 रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सोमवार को REET अभ्यर्थी जयपुर निवासी भागचन्द शर्मा ने यह याचिका लगाई है। राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी, एलीमेंट्री एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान के सेक्रेटरी और कोऑर्डिनेटर REET को पार्टी बनाया गया है। हाईकोर्ट में केस पेंडिंग रहने तक रिजल्ट पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। साथ ही, जल्द सुनवाई की गुजारिश की गई है। एडवोकेट दिनेश कुमार गर्ग और एडवोकेट दीपक कुमार कैन याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *