उदयपुर
उदयपुर के परमदा गांव में अजगर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अजगर को लकड़ी की तरह बेरहमी से काट डाला इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान अजगर ने बचने की कोशिश की, लेकिन तीन-चार लोगों ने मिलकर अजगर को मार डाला। पूरी घटना को बाकी ग्रामीण देखते रहे।