जयपुर
जयपुर में मंगलवार रात मिस राजस्थान फिनाले का आयोजन हुआ। इसमें जयपुर की ही मानसी राठौड़ को मिस राजस्थान चुना गया। करीब तीन घंटे चले ग्रैंड फिनाले के बाद मानसी को चुना गया। दरअसल इस बार मिस राजस्थान के लिए कुल 5300 गर्ल्स ने ऑडिशन दिए थे। इनमें से सिलेक्ट होते-होते अंतिम 28 फाइनल में पहुंची थी।
विनर मानसी के अलावा फर्स्ट रनरअप कशिश अश्विनी और सेकंड रनरअप अंजली जोधा रहीं। अंतिम पांच में शामिल प्रेक्षा परनामी थर्ड रनरअप और भावना वैष्णव फोर्थ रनरअप रहीं। फिनाले से पहले कई दिनों तक मिस राजस्थान में अलग-अलग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें गर्ल्स को मेकअप से लेकर पर्सनालिटी ग्रूमिंग तक की ट्रेनिंग दी गई। कई दिनों से चले इस इवेंट में गर्ल्स अलग-अलग रूप में नजर आईं।