इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और देश में कोयले की किल्लत महंगाई बढ़ाते हुए तेज आर्थिक तरक्की की राह में रोड़ा अटका सकती है। ये बातें काफी अहम हैं क्योंकि इसी हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी मीटिंग होने वाली है, जहां ब्याज दरें बढ़ाए जाने का अनुमान पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था।