Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली

सरकार ने रेल कर्मियों और कपड़ा उद्योग के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। उसने नॉन गजेटेड रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इसके अलावा कपड़ा उद्योग के लिए पीएम मित्र योजना पर मुहर लगा दी है।

सरकार ने जो परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस देने का ऐलान किया है उसका लाभ 11,56,000 से ज्यादा रेल कर्मियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार कुल 1,985 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *