वाशिंग यार्ड जा ट्रेन के आगे आया युवक, हाथ पर अंग्रेजी में नाम अजय और उगते सूर्य का टैटू
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर कल रात एक अज्ञात युवक ने अज्ञात जीआरपी थाना के हवलदार सतीश ने बताया कि ने बताया कि कल रात 8:30 बजे सादुलपुर से आई सवारी रेलगाड़ी यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर उतारकर वाशिंग यार्ड की जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक के नजदीक ही करीब 35 वर्षीय यह युवक उसके आगे आ गया। युवक ने ट्रेन को आते हुए देखकर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में अजय नाम गुदा हुआ है। साथ में उगते सूरज का टैटू बना है। युवक ने सफेद रंग की बनियान और तहमद पहनी हुई थी। इसके अलावा उसके पास कुछ भी नहीं मिला। नंगे पांव यह युवक पहले ही रेल पटरी के पास अंधेरे में कहीं छुप कर बैठ गया। ट्रेन को आते देख कर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। आसपास के लोगों को लाश दिखाई गई लेकिन कोई मृतक को पहचान नहीं पाया। मौके की कार्रवाई के बाद लाश को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस संबंध में आज जीआरपी थाना में मर्ग दर्ज की गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।