बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान में बीकानेर नगर निगम पट्टे बनाने में जिले की नगर पालिकाओं से भी पिछड़ गया है। अभियान के दौरान 5 अक्टूबर तक नगर निगम बीकानेर से कही अधिक नगर पालिका नोखा और श्रीडूंगरगढ़ ने पट्टे जारी किए है। जबकि नगर निगम पट्टे जारी करने की दहाई की संख्या को भी छू नहीं पाया है।
नगर निगम की ओर से अब तक महज तीन पट्टे जारी किए गए है। ये पट्टे भी फरवरी में नीलाम की गई जमीन के है, जो निगम ने अभियान के पहले दिन जारी किए। अभियान के दौरान नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ 91, नगर पालिका नोखा 63 पट्टे जारी कर चुका है। जबकि नगर पालिका देशनोक भी निगम से एक पट्टा अधिक जारी कर चुकी है। नगर निगम में जिस प्रकार पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में ढिलाई चल रही है, उसको देखते हुए नहीं लगता है कि नगर निगम आने वाले दिनों में भी नगर पालिकाओं से पट्टे जारी करने में आगे निकल पाएगा।