Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक युवक की गर्दन हुई अलग:सेना के खड़े वाहन में अंदर घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत

सादुलशहर (श्रीगंगानगर)

सेना के ट्रक के नीचे घुसी बाइक। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

सेना के ट्रक के नीचे घुसी बाइक। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर बीती रात हुए सेना के खड़े ट्रक में एक बाइक घुस गई। इससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की गर्दन ही शरीर से अलग हो गई।

पुलिस के अनुसार, तख्तहजारा बावरियान बस स्टैंड के पास सड़क पर सैनिकों का तोप ट्राली वाहन खडा था। तभी सादुलशहर से आ रही बाइक अचानक खड़े वाहन के अंदर चली गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

दुर्घटना में एक युवक की गर्दन अलग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय चिकित्सालय सादुलशहर की मोर्चरी में रखवाया है। मरने वाले बनवाली निवासी रणजीत (25) पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार एवं प्रदीप (20) पुत्र काशीराम हैं। किसान नेता कौर सिंह ने बताया की रणजीत व प्रदीप सादुलशहर में मिस्त्री का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *