Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन समेत सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर कल होगी सुनवाई

मुंबई

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में मुंबई की मेट्रोपोलिटिन कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। NCB ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने कस्टडी देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत पर भी सुनवाई करने की अपील की। इसका ASG अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी जमानत पर आज सुनवाई करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार सुबह 11 बजे जमानत पर सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *