IPL 2021 में पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई को तो हार मिली, लेकिन चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को सबके सामने प्रपोज करके इस दिन को सेलिब्रेशन का मोमेंट बना दिया। हलांकि दीपक प्ले ऑफ मैच के बाद जया को प्रपोज करना चाहते थे, मगर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर उन्होंने लीग मैच में ही अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।