जयपुर
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के काम की खबर है। पेट्रोलियम एवं गैस कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के नए मॉडल को राजस्थान के बाजार में उतारा है। ये रसोई गैस सिलेंडर साइज में छोटे होने के साथ हल्के भी हैं, जिसको घर में मौजूद महिला आसानी से उठा सकेगी।
इस सिलेंडर का वजन लिक्विड पैट्रोलियम गैस (LPG) भरने के बाद 16 किलोग्राम होगा, जो सामान्य लोहे के सिलेंडर के वजन की तुलना में आधा है। नए लुक वाले फाइबर ग्लास सिलेंडर को कंपनियों ने कंपोजिट सिलेंडर नाम दिया है।