नई दिल्ली
पूरे भारत में पावर प्लांटों में कोयले की कमी की चिंताओं के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी), पावर और कोल मिनिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल हुए।