Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी:शेखावाटी में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे आया

जयपुर

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अब लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं (शेखावटी बेल्ट) में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 17 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक शेखावटी अंचल में रात का पारा 15 डिग्री या उससे भी नीचे जा सकता है। इसके अलावा जयपुर, दौसा, भरतपुर, कोटा क्षेत्र में भी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

चूरू जिले में बीती रात सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, धौलपुर जिलों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री गिरकर अब 34 से 36 डिग्री तक पहुंच गया है। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों मौसम साफ है। दिन में तेज धूप रहती है। हालांकि, शाम होते ही तापमान गिरने के बाद गर्मी का असर खत्म हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *