Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ISI के हनीट्रैप का शिकार MES कर्मचारी

जोधपुर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में जासूसी कराने से बाज नहीं आ रही। पश्चिमी राजस्थान में उसका नेटवर्क देश की खुफिया एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने जोधपुर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। उस पर सैन्य निर्माण से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। उसे जोधपुर से जयपुर ले जाया गया है। खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *