जयपुर
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला शिक्षकों को झगड़ालु बताया था। शिक्षा मंत्री के इस बयान पर विवाद के बीच अब खाली पड़े महिला आयोग का मुद्दा भी गरमा गया है। पिछले तीन साल से महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इसके पीछे कांग्रेस की अंदरुनी सियासी खींचतान को वजह माना जा रहा है। बीजेपी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब महिला आयोग में तीन साल से अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली होने पर सवाल उठाए हैं।