भीलवाड़ा
नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं (जातरू) सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले सलावटिया गांव के पास दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई।
यहां कुछ लोग जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उछली और साइड में चल रहे श्रद्धालुओं पर आ गिरी। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजौलिया थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।