Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहली बार सेंसेक्स 61,300 और निफ्टी 18,338 के पार बंद; मेटल, IT और रियल्टी शेयर दौड़े

मुंबई

वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ बाजार आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 568 पॉइंट यानी 0.94% चढ़कर 61,305 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.97% की तेजी के साथ 18,338 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला था। बाजार आज लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें ITC के शेयर 2.89%, HDFC बैंक, पावरग्रिड, ICICI बैंक के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *