IT सेवा देने वाली देश की चार बड़ी कंपनियां इस वित्तवर्ष में 1.20 लाख फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी। इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL कॉलेज कैंपस और अन्य रास्तों से इनकी भर्ती करेंगी। हालांकि पहली तिमाही की भर्ती को मिला दें तो यह आंकड़ा 1.60 लाख हो जाएगा।
बड़े पैमाने पर कंपनी छोड़ रहे हैं कर्मचारी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), विप्रो, इंफोसिस और HCL ने 1.20 लाख नए लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। दरअसल इन कंपनियों में कर्मचारियों के छोड़ कर जाने की दर काफी ज्यादा है। साथ ही नए सेक्टर से आ रही मांग को पूरा करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत हो रही है।