जयपुर
राजस्थान में बीजेपी ने अपने संगठन के 19 जिलों में नए प्रभारी और 9 जिलों में सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन जिलों में प्रभारियों-सह प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। जयपुर शहर में वरिष्ठ नेता नारायण पंचारिया को प्रभारी और नरेश बंसल को सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। पहले जयपुर में प्रभारी पद राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के पास था। माना जा रहा है कि यह बदलाव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पिछले दिनों हुए नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव की रिपोर्ट के आधार पर किया है।