Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार में बैठा था, पुलिस को देख दौड़ाया वाहन, इंस्पेक्टर भागते रह गए पीछे

जोधपुर

जोधपुर के चर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर के पहले का एक लाइव वीडियो सामने आया है। लवली रातानाड़ा क्षेत्र में कार में अपने कुछ दोस्तों संग बैठा था। अचानक पहुंची पुलिस ने गैंगस्टर की कार को घेर लिया। उसे पकड़ना चाहा, लेकिन लवली का साथी कार को वहां से भगा ले गया।

इस दौरान रातानाड़ा थानाधिकारी लीलाराम अपनी पिस्टल के बट से कांच पर मार रहे हैं। इससे कांच टूट गया। शहर में आगे लवली और पीछे पुलिस की कार तेज रफ्तार के साथ भागती रही। इसका अंत हुआ डिगाड़ी फांटे के पास लवली के एनकाउंटर के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *