पाकिस्तान 2023 में होने वाले क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी करेगा। दुबई में हुई एक बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने यह फैसला लिया है। ACC के अध्यक्ष और BCCI के सचिव जय शाह ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा।
इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि 2024 के एशिया कप को श्रीलंका होस्ट करेगा और उसे टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जय शाह ने कहा कि किसी दूसरे देश की जगह एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए। खबरों के मुताबिक तो PCB और BCCI ने भी इस फैसले की पुष्टि कर दी है।