22 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू करने पर बनी सहमति
जंक्शन थाना प्रभारी को भी हटाकर भेजा पुलिस लाइन, सातों अनशनकारियों को ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, पड़ाव स्थल पर लगे किसान एकता जिन्दाबाद के नारे
वार्ता के लिए किसान प्रतिनिधियों से मान-मनुहार करते नजर आए प्रशासनिक अधिकारी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान (चावल) की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू करने व हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पिछले 13 दिनों से चल रहा किसानों व किसान कार्यकतार्ओं का बेमियादी आंदोलन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। जिला कलक्टर सहित प्रशासन के अन्य व पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर के चैंबर में हुई तीन दौर की वार्ता में इन दोनों मुख्य मांगों पर सहमति बनने पर किसान प्रतिनिधियों व किसानों ने पड़ाव व आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)